पांच दोस्त गर्मी की छुट्टियों में समर
कैंप का आनंद ले रहे थे। देर रात बॉनफायर
के पास उन्हें किसी के होने का एहसास हुआ।
वे लोग इधर-उधर देखने लगे।
कोई तो है यहां।
हां, मुझे भी ऐसा ही लगा। वे लोग कुछ समझ
पाते। उसके पहले ही एक साया उनके एक दोस्त
को घसीट के वहां से ले गया। सभी लोग घबरा
कर वहां से भागे। उस गायब हुए लड़के की
कोई खबर नहीं थी। वो कभी मिला ही नहीं।
कहते हैं उस लड़के के गायब होने के बाद हर
साल समर वेकेशन में उस कैंप साइट से कोई
ना कोई गायब हो जाता था। इसलिए उस कैंप
साइट को बंद कर दिया गया। 20 साल बाद
गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही कॉलेज के
पांच दोस्त आरव, कबीर, नील, तान्या और
रिया कहीं एडवेंचर ट्रिप पर जाने की
प्लानिंग कर रहे थे। यार इस बार कुछ अलग
करते हैं। सिर्फ घूमना नहीं। अब असली
एडवेंचर और समथिंग थ्रिल। तो फिर पहाड़
चलते हैं। ट्रैकिंग, कैंपिंग, बोन फायर सब
मिलेगा और थ्रिल भी मिलेगा।
मगर कहां चलें? हर जगह टूरिस्ट की भीड़
है।
मेरी नाना नानी का गांव है पहाड़ियों में।
बहुत सुंदर जगह है। जंगल नदी पहाड़ सब है।
और सबसे अच्छी बात वहां भीड़ भी नहीं
होती। मगर क्या वहां मजा आएगा? एक बार चल
कर देखो। बस फिर क्या था? प्लान फाइनल हो
गया। दो दिन बाद पांचों दोस्त पहाड़ियों
के बीच बसे उस छोटे से गांव में पहुंच गए।
गांव छोटा था। चारों तरफ घने जंगल और
पहाड़ों पर हमेशा तैरती हुई धुंध। यह जगह
तो दिखने में बहुत ही एडवेंचरस लग रही है।
एडवेंचरस नहीं मुझे तो हॉरर लग रही है।
ऐसा लग रहा है अभी कहीं से हॉरर म्यूजिक
बजेगा और एक चुड़ैल मेरे सामने आकर खड़ी
हो जाएगी।
उसके लिए कोई स्पेशल जगह की जरूरत नहीं
है। कभी भी कांच के सामने खड़ी हो जा।
तुझे चुड़ैल नजर आ जाएगी। अरब की बात
सुनकर रिया को गुस्सा आ गया और बाकी लोगों
को हंसी। मस्तीमज़ाक करते हुए लोग नील के
नाना नानी के घर पहुंच गए। नाना नानी ने
उनका बहुत प्यार से स्वागत किया। नानी ने
उनके लिए गरमागरम खाना [संगीत] बनाया। सब
लोग बहुत खुश थे। शाम का वक्त हो रहा था।
तभी आरब ने एक अजीब बात नोटिस की। गांव
में शाम होते ही हर घर के दरवाजे बंद हो
गए थे। सड़कें पूरी तरह खाली कोई आवाज
नहीं यार नील यहां लोग इतनी जल्दी घरों
में क्यों चले जाते हैं? अभी तो 7 भी नहीं
बजे और पूरा सुनसान हो गया। शायद पहाड़ों
में ऐसा ही होता है। मैं तो बहुत दिनों
बाद गांव आया हूं। लेकिन सच में ऐसा नहीं
था। रात के खाने के बाद सब लोग आंगन में
बैठे थे। हल्की हवा चल रही थी। नानी यहां
आसपास कोई डरावनी जगह है क्या?
तान्या की बात सुन नानी का चेहरा अचानक
गंभीर हो गया। उन्होंने नाना जी की ओर
देखा फिर धीमे से कहा
है। जंगल के उस पार एक पुराना कैंप साइट
है। कहते हैं वो जगह ह्टेड है।
नानी की बात सुन सब लोग उत्सुक हो गए।
उन्हें वहां की कहानी सुननी थी।
अरे वाह। वहां की कोई कहानी है क्या? हमें
सुनाओ।
सब लोगों के बार-बार बोलने पर नानी ना
चाहते हुए भी कहानी सुनाने [संगीत] लगी।
कई साल पहले वहां समर कैंप लगता था। कॉलेज
के बच्चे [संगीत] आते थे। लेकिन एक रात
वहां कुछ ऐसा हुआ कि पूरा कैंप बंद करना
पड़ा।
यह बात बताते हुए उनके हाथ पैर कांप रहे
थे। वह चुप हो गई। सब लोग एक दूसरे की ओर
देखने लगे। फिर आरव ने धीरे से पूछा,
क्या हुआ था? अब चुप क्यों हो गई?
उस रात पांच बच्चे जंगल में कैंपिंग के
लिए गए थे। लेकिन सुबह सिर्फ चार लौटे।
पांचवा कभी नहीं मिला।
उनकी बात सुन सब हैरान हो एक दूसरे की तरफ
देख रहे थे। वहां पर पिन ड्रॉप साइलेंट हो
गया था। नानी ने आगे कहा।
उसके बाद कई लोगों ने वहां रात में अजीब
चीजें देखी। आवाजें सुनी। लेकिन अब वहां
जाना मना है।
अब क्या हम वहां जा सकते हैं?
तुम लोग उस जगह के पास भी मत जाना। वहां
से दिन में भी लोग दूर रहते हैं।
लेकिन उन लोगों को यह सब सुनकर डर नहीं
लगा बल्कि रोमांच बढ़ गया।
यार यही तो असली एडवेंचर है। चलते हैं। अब
साथ में चलो ना। बस एक रात कैंपिंग करेंगे
और सुबह वापस। किसी को कुछ पता भी नहीं
चलेगा। नील थोड़ा हिचक रहा था। उसका जरा
भी मन नहीं था। लेकिन दोस्तों के दबाव में
मान गया। उन्होंने तय किया रात को जब सब
सो जाएंगे तब वे लोग चुपके से जाएंगे। रात
के करीब 11:00 बजे सब लोग टॉर्च और
कैंपिंग का सामान लेकर निकल पड़े। जंगल का
रास्ता अंधेरा और शांत था। कभी-कभी दूर से
उल्लू की आवाज आती तो कभी चमगादड़ उड़ती
हुई उनकी कार पर लटक जाती। कुछ ही देर में
वे उस जगह पहुंच गए। वो एक पुराना खुला
मैदान था।
चारों तरफ घना जंगल, बीच में कुछ टूटे हुए
लकड़ी के ढांचे। यही था पुराना समर कैंप
साइट। लो हम लोग पहुंच गए। अब हम लोग वापस
चले क्या?
क्या हुआ? डर लग रहा है।
नहीं वो बात नहीं है।
तो फिर क्या बात है? हम रात यहीं रुकेंगे।
सब टेंट लगाओ।
तान्या के कहने पर सब लोगों ने मिलकर टेंट
लगा लिया। फिर बोन फायर जलाया। सब लोग
मजाक कर रहे थे। लेकिन तभी रिया को लगा
कोई लोगों को देख रहा है। उसने कहा
क्या तुम्हें भी ऐसा लग रहा है जैसे कोई
हमें देख रहा है?
उसकी बात सुन सब लोग हंस पड़े। रिया थोड़ी
सी नाराज हो गई। फिर वो इधर-उधर देखने
लगी। वो थोड़ी सी डरी हुई थी तो कबीर
माहौल को हल्का करने के लिए बोला। लगता है
हॉरर फिल्म ज्यादा देख ली है तूने।
मेरा यकीन करो। वहां कोई था?
किसी ने रिया की बात का यकीन नहीं किया।
सबको मजाक लग रहा था। लेकिन सच में जंगल
के अंधेरे में कोई तो था। जो उन पर नजर
रखे था। थोड़ी देर बाद आरव को प्यास लगने
लगी।
यार प्यास के मारे मेरा गला सूख रहा है।
मैं पानी लेकर आता हूं। कहते हुए वो पानी
लेने गया। वो टॉर्च लेकर जंगल की तरफ गया।
तभी उसने जमीन पर कुछ देखा। गीली मिट्टी
में पांच पैरों के निशान। लेकिन अजीब बात
यह थी कि वे निशान कैंप की तरफ से जंगल की
ओर आ रहे थे। जैसे कोई पहले से यहां था।
अरब ने वापस आप सबको बताया। उसकी बात सुन
सब लोग थोड़ा डर गए।
कम ऑन। हम लोगों को डराने की बेकार कोशिश
थी।
मैं सच कह रहा हूं।
तुम लोग बेकार ही बहस कर रहे हो। शायद कोई
जानवर होगा।
रात के करीब 2:00 बजे जब सब लोग सोने की
तैयारी कर रहे थे तभी जंगल के अंदर से एक
डरावनी [चीखने की आवाज़] चीख सुनाई दी। वो
इंसान की आवाज थी। सब लोग डर गए।
ये क्या था? कहते हुए उसने टॉर्च आवाज की
दिशा की ओर की। तो अचानक टॉर्च अपने आप
बंद हो गई और चारों तरफ गहरा अंधेरा छा
गया। सब लोग टेंट की ओर चलो।
तान्या के कहने पर सब लोग टेंट के पास
पहुंचे। मगर कुछ सेकंड बाद किसी के चलने
की आवाज आने लगी। धीरे-धीरे।
जैसे कोई टेंट के बाहर घूम रहा हो। टेंट
की दीवार पर एक परछाई दिखी एक इंसान की।
लेकिन वहां पांचों दोस्त तो टेंट के अंदर
थे। तो बाहर कौन था? यह सोच सभी डर गए।
सुबह के करीब 4:00 बजे सबको थोड़ी देर के
लिए नींद आ गई। जब आरब की आंख खुली तो
उसने देखा कबीर टेंट में नहीं था। यह कबीर
कहां गया? उसकी आवाज सुनकर सब लोग उठ गए
और बाहर की तरफ दौड़े। लेकिन कबीर कहीं
नहीं था। सबने उसे जंगल में खोजा। चारों
तरफ देखा। मगर वो कहीं नहीं मिला। तभी नील
की निगाहें उस जमीन पर गई। वहां घसीटने के
निशान थे। यह देख सब डर गए। उन्होंने
तुरंत गांव वापस जाने का फैसला किया। सुबह
होते ही वे भागते हुए गांव पहुंचे। नानी
ने उन्हें देखा तो घबरा गई।
सारी रात [संगीत] तुम लोग कहां थे?
सब लोग चुप। किसी ने कुछ नहीं कहा। फिर
धीरे-धीरे उन्होंने सब बताया। सारी बातें
सुन नानी का चेहरा सफेद पड़ गया।
कैसी बात कर रहे हो? तुम चार लोग आए थे।
चारों यहीं पर तो हो।
नानी आप भूल गई हो। हम चार नहीं पांच लोग
थे। हमारा दोस्त कबीर नहीं मिल रहा। कबीर
का नाम सुनते ही नानी का चेहरा सफेद हो
गया। और वो उन्हें घर के अंदर ले गई और एक
पुरानी फोटो दिखाई। वो फोटो उसी कैंप की
थी। उसमें पांच कॉलेज स्टूडेंट खड़े थे।
सब लोग ध्यान से फोटो देख रहे थे। तभी
तान्या चीख [चीखने की आवाज़] पड़ी।
क्योंकि फोटो में खड़े पांच लोगों में से
एक का चेहरा कबीर जैसा ही था।
वो लड़का 20 साल पहले उसी कैंप में गायब
हुआ था। नानी की बातें सुनने एक बार को तो
सब डर गए। वे एक दूसरे की ओर देख रहे थे।
लेकिन कबीर तो हमारे साथ कॉलेज में था। वो
इस पुरानी फोटो में कैसे हो सकता है? क्या
तुम लोग उसे सच में कॉलेज से जानते थे? या
अभी मिला था।
सब लोग चुप हो गए। क्योंकि कबीर उनसे
सिर्फ 3 महीने पहले ही मिला था।
यदि कबीर वही गायब हुआ लड़का है तो उन
लोगों के साथ कैसे आया? तभी अचानक आरव के
फोन पर एक मैसेज आया जो कि अननोन नंबर से
था। उसमें सिर्फ एक फोटो थी। वो फोटो उसी
रात की थी कैंप साइड की। उस फोटो में चार
लोग टेंट के पास खड़े थे। आरव नील
दानियाजिया
और उनके पीछे अंधेरे में कबीर खड़ा था।
लेकिन उसकी आंखें पूरी तरह काली थी और
मैसेज के नीचे लिखा था नेक्स्ट समर कैंप
में फिर आऊंगा। यह देख आरव डर गया। उसने
मोबाइल नील की तरफ बढ़ाया। तो नील रहस्यमई
तरीके से मुस्कुराने लगा। और उसका चेहरा
धीरे-धीरे कबीर की तरह हो गया।

